सावधान ! कोटपूतली में गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग, रसद विभाग ने मारा छापा

जोधपुर सिलेंडर हादसे के बाद भी नहीं चेत रहे लोग। आबादी क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा था, घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग का कार्य।

News Chakra @ Kotputli. शहर के बानसूर रोड पर आबादी के बीच रिहायशी मकान में गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग के कारोबार पर रसद विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। विभाग ने कार्रवाई के दौरान 15 घरेलू गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, इलेक्ट्रिक मोटर व पाइप सहित अन्य सामान जप्त किया है। मौके पर मकान में छोटे- छोटे बच्चों के बीच सिलेंडरों से बांसुरी के जरिए अवैध रिफिलिंग का कार्य जारी था।

सावधान ! कोटपूतली में गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग, रसद विभाग ने मारा छापा
मौके से जब्त 15 घरेलू गैस सिलेंडर व अन्य सामान

रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी इंद्रपाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां घरेलू गैस सिलेंडरों के जरिए वाहनों में अवैध रिफिलिंग का कार्य किए जाने की सूचना मिली थी। जिला रसद अधिकारी से मिले निर्देशों के आधार पर कार्रवाई करते हुए यहां अवैध रिफिलिंग में प्रयुक्त सामान व 15 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं व अब नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

बताया जा रहा है कि यहां अवैध रिफिलिंग का कार्य कई सालों से जारी था व साथ ही संबंधित ने इसके प्रचार- प्रसार के लिए मकान के बाहर छोटे बैनर व खंभों पर लगाए जाने वाले स्टीकर भी लगा रखे थे।

सावधान ! कोटपूतली में गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग, रसद विभाग ने मारा छापा
मौके पर सामान जब्ति की कार्रवाई करती रसद विभाग की टीम

प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों जोधपुर में हुए गैस सिलेंडर कांड के बाद से विभाग सतर्क है और लगातार इस तरह की कार्रवाई कर रहा है। शादियों के सीजन को देखते हुए भी विभाग सतर्क है और जगह-जगह विभाग की छापेमारी जारी है।

कार्रवाई के दौरान रसद विभाग से प्रवर्तन निरीक्षक रमेश मीणा, प्रवर्तन निरीक्षक मुकेश खींची व प्रवर्तन निरीक्षक विमला मीणा व स्थानीय पुलिस थाने का जाब्ता भी मौजूद रहा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।