Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Entertainment
  • Filmi Duniya
  • अमिताभ बच्चन के नक्शेकदम पर नहीं चलेंगी नातिन नव्या नवेली! एक्टिंग को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, कहा-जुनूनी हूं..लेकिन
  • Filmi Duniya

अमिताभ बच्चन के नक्शेकदम पर नहीं चलेंगी नातिन नव्या नवेली! एक्टिंग को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, कहा-जुनूनी हूं..लेकिन

News Chakra January 24, 2023
अमिताभ बच्चन के नक्शेकदम पर नहीं चलेंगी नातिन नव्या नवेली!

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही अभी बॉलीवुड के रुपहले पर्दे से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले स्टार किड्स में से एक हैं. फैंस अक्सर उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. अपने पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ (What The Hell Navya. ) से वह आजकल सुर्खियां बटोर रही हैं. हालिया पॉडकास्ट में उन्हें अपनी मां श्वेता बच्चन(Shweta Bachchan ) और दादी जया बच्चन (Jaya Bachchan) के साथ बात करते हुए देखा गया. फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बावजूद नव्या अपने नाना के नक्शेकदम पर नहीं चलने वाली है. जानें फिल्मी दुनिया में आने पर वह क्या सोचती हैं…

क्या बॉलीवुड में कदम रखेंगी नव्या?
नव्या पेशे से एक यंग एन्टरप्रेन्योर हैं, जो आरा हेल्थ नाम की एक कंपनी की मालकिन हैं. अपनी मां की तरह ही, उन्होंने अपने करियर के मामले में एक अलग रास्ता चुना. हाल ही में, ब्रूट इंडिया से बात करते हुए, स्टार किड से जब पूछा गया कि उन्होंने अभी तक फिल्मों में काम क्यों नहीं किया है? जबकि उनके भाई अगस्त्य नंदा , सुहाना खान और खुशी कपूर के साथ ‘द आर्चीज़’ के साथ अपना डेब्यू करने वाले हैं.

नव्या ने कहा कि वह किसी काम को सिर्फ करने में विश्वास नहीं रखती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके स्किल अलग हैं. नव्या ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं इसमें (एक्टिंग) बहुत अच्छी नहीं हूं. मुझे नहीं लगता कि आपको इसे करने के लिए कुछ करना चाहिए. आपको वहीं करना चाहिए जिसमें 100 फीसदी जुनूनी हो. यह ऐसा नहीं है जिसके बारे में मैं जुनूनी हूं. मुझे लगता है कि मैं वही कर रही हूं जो मुझे करना पसंद है. दूसरा, मैं इसमें बहुत अच्छी नहीं हो पाऊंगी”.

क्या नव्या नवेली नंदा को ऑफर हुई हैं फिल्में?
इसके अलावा, उनसे यह भी पूछा गया कि क्या उन्हें कोई फिल्म ऑफर हुई है, इस पर नव्या ने कहा, ‘कोई नहीं’. उन्होंने आगे कहा, “नहीं. मुझे नहीं पता कि लोग क्यों सोचते रहते हैं कि मुझे फिल्मों के ऑफर मिले हैं. वास्तव में कोई भी ऑफर नहीं आया, यह आश्चर्यजनक है.” इस बीच, नव्या सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अपने कथित रोमांस के लिए भी सुर्खियां बटोर रही हैं. हालांकि उन्होंने इस बारे में ना पुष्टि की और ना ही खंडन ही किया. लेकिन उनके सोशल मीडिया एक्सचेंज और पार्टी की तस्वीरें उनके अफवाह भरे रोमांस के बारे में बहुत कुछ कहती हैं. करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी से उनका डांसिंग वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था.

Source link

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: BB 16: शालीन भनोट के दिए दर्द को भुला नहीं पा रहीं Ex वाइफ दलजीत कौर, फिर भी कर रहीं सपोर्ट, खुद बताई वजह
Next: Oscars 2023 nominations: शौनक सेन की ‘आल दैट ब्रीद्स’ डॉक्यूमेंट्री फीचर में ऑस्कर के लिए नामित

Related Stories

screenshot_2025-04-09-09-33-56-09_1cdbe7dded7ec259ed1024b4ff1ae8db9029583522858190805.jpg
  • Filmi Duniya
  • Neemrana
  • Rajasthan News

मनदीप खरेरा का धमाकेदार आगाज: ‘भीम जी गाथा अमर रहेगी’ गीत से बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

R C Jalasiya April 9, 2025
image_editor_output_image-2121714479-17410874171993052441621914710114.jpg
  • bollywood
  • Entertainment
  • Filmi Duniya

विक्रम भट्ट की ‘तुमको मेरी कसम’: प्रेम, विरासत और कानूनी लड़ाई की रोमांचक गाथा

News Chakra March 4, 2025
ranveer-singh-alia-bhatt-bts-tum-kya-mile.jpg
  • bollywood
  • Filmi Duniya

तुम क्या मिले गाने से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का बीटीएस मजेदार लग रहा है

News Chakra July 9, 2023
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1827226112-17762743612466970764883869301376.jpg
  • Top news

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर ‘ऑपरेशन एंटी-वेनम 2.0’ पोस्टर का विमोचन, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

Rajesh Kumar Hadia April 15, 2026
image_editor_output_image1236383248-1776226483646121507241942655722.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, शिक्षा और सामाजिक समानता पर दिया जोर

Rajesh Kumar Hadia April 15, 2026
image_editor_output_image-304000210-17760954833446401596784942958398.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ठेका प्रथा के विरोध में सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

Rajesh Kumar Hadia April 13, 2026
image_editor_output_image328398467-17760933152662463286542080263854.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने जेजेएम घोटाले सहित जनसमस्याओं पर सरकार को घेरा

Rajesh Kumar Hadia April 13, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.