बर्डोद में युवक पर जानलेवा हमला, सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

बर्डोद (कोटपुतली-बहरोड़), 20 मार्च – कस्बे के अंबेडकर चौक के पास बुधवार रात एक युवक पर लाठी-डंडों और चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों की संख्या आधा दर्जन से अधिक बताई जा रही है, जिन्होंने बाजार से घर लौट रहे युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा।

बर्डोद में युवक पर जानलेवा हमला, सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

परिजनों ने घायल युवक को तुरंत जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस हमले को लेकर पीड़ित के पिता ने बर्डोद कस्बे के सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला सुनियोजित तरीके से किया गया। हमलावरों ने गैंग बनाकर वारदात को अंजाम दिया। FIR में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 115(2), 126(2), 109, 189(2) और 351(2) BNS के तहत कार्रवाई की जा रही है।

थाना पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।