विराटनगर : NH-48 पर भीषण सड़क हादसा, हरियाणा रोडवेज की बस कंटेनर से टकराई, 23 यात्री घायल

न्यूज़ चक्र, विराटनगर। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर मंगलवार दोपहर एक हरियाणा रोडवेज की बस खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसा विराटनगर क्षेत्र के समीप हुआ, जिससे बस में सवार 23 यात्रियों के घायल होने की खबर है।

विराटनगर : NH-48 पर भीषण सड़क हादसा, हरियाणा रोडवेज की बस कंटेनर से टकराई, 23 यात्री घायल
हादसे के बाद पावटा उप जिला अस्पताल में लगी भीड़

जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की बस दिल्ली की ओर जा रही थी। विराटनगर क्षेत्र में हाईवे पर खड़े एक कंटेनर में बस पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

विराटनगर : NH-48 पर भीषण सड़क हादसा, हरियाणा रोडवेज की बस कंटेनर से टकराई, 23 यात्री घायल
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचा प्रशासन, जुटाई जा रही जानकारी

हादसे की सूचना पर भाबरू थाना अधिकारी जयप्रकाश, प्रागपुरा थाना अधिकारी किरण यादव, कोटपूतली एएसपी वैभव शर्मा और पावटा एसडीएम कपिल उपाध्याय मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और एंबुलेंस बुलाने में सहयोग किया।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर से हाईवे पर खड़े भारी वाहनों की निगरानी और संकेत व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।