कोटपूतली: ससुराल पक्ष से परेशान युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, रेस्क्यू टीम बुलाई गई

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के कुजोता गांव में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ससुराल पक्ष से परेशान होकर निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक की पहचान नीमकाथाना निवासी के रूप में हुई है, जिसका ससुराल कुजोता गांव में है।

कोटपूतली: ससुराल पक्ष से परेशान युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, रेस्क्यू टीम बुलाई गई

घटना की सूचना पर DYSP राजेंद्र बुरड़क, तहसीलदार रामधन गुर्जर, SHO राजेश शर्मा और सरुंड SHO बाबूलाल मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी युवक को लगातार समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं है।

युवक ने लगाए गंभीर आरोप

टंकी पर चढ़े युवक का कहना है कि उसके ससुराल वाले लगातार उसके साथ मारपीट करते हैं। उसने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। युवक का कहना है कि अब वह तभी नीचे उतरेगा जब उसे न्याय का भरोसा मिलेगा।

प्रशासन की अपील और कार्रवाई

DYSP राजेंद्र बुरड़क ने युवक को भरोसा दिलाया है कि अगर वह नीचे उतरकर थाने में शिकायत दर्ज कराता है, तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक को शांत कराने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है।

कोटपूतली: ससुराल पक्ष से परेशान युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, रेस्क्यू टीम बुलाई गई
मौके पर मौजूद अग्निशमन टीम व प्रशासनिक अधिकारी

रेस्क्यू टीम को बुलाया गया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अलवर से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है। टीम के आने के बाद टंकी के चारों ओर जाल बिछाया जाएगा और फिर युवक को नीचे लाने का प्रयास किया जाएगा।

परिजन और ग्रामीण मौके पर

युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं और उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए हैं और युवक से नीचे उतरने की अपील कर रहे हैं।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।