News Chakra. विराटनगर बस स्टैंड पर देर रात एक बेकाबू कैंटर ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कैंटर चालक बाइक सवार को करीब 1 किलोमीटर तक घसीटते ले गया, बाद में पुलिस ने ट्रक आगे लगवा कर कैंटर को रुकवाया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विराटनगर थाना पुलिस पहुंची और कैंटर ट्रक का 5 किलोमीटर तक पीछा किया। जिसके बाद सड़क पर एक ट्रक को खड़ा करवाकर कैंटर को रुकवाया गया। लेकिन इस दौरान कैंटर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।
दुल्हन जब किसी घर की दहलीज में प्रवेश करती है…
गुस्साए ग्रामीणों ने अलवर विराटनगर स्टेट हाईवे पर लगा दिया जाम
इधर हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अलवर विराटनगर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों से काफी देर समझाइस की। घटना के बाद सूचना पर VIRATNAGAR सीओ संजीव चौधरी, थाना प्रभारी रामसिंह यादव, भाबरू थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- कोटपूतली : लाल जलेबी, हरी मटर और सेहत से खिलवाड़!
- प्रागपुरा के राजकीय बालिका विद्यालय में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित
- रावण की मायावी चाल और शबरी की अटूट भक्ति का भावपूर्ण मंचन
- डोडा चूरा तस्करी पर प्रागपुरा पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार
- रामलीला में सूर्पनखा की नाक काटने और खर-दूषण वध लीला का मंचन
