हादसों भरा रहा दिन, 1 महिला की मृत्यु, 2 घायल

न्यूज चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में शुक्रवार को सड़क हादसे के दो अलग-अलग मामले पहुचे। इन सड़क हादसों में 1 महिला की जान चली गई हैं, वहीं 2 मोटरसाईकिल सवार गंभीर घायल हैं, जिनका ईलाज चल रहा है।

कोटपूतली बीडीएम अस्पताल की पुलिस चोकी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोरदा निवासी मंजू देवी व उसका 13 साल का लड़का टैक्टर में बैठकर केशवाना जा रहे थे, कि मोरदा के समीप अचानक महिला मंजू मेघवाल टैक्टर से नीचे गिर पड़ी, जिसे तुरंत कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से महिला को जयपुर रैफर कर दिया गया, लेकिन शाहपुरा के समीप महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला टैक्टर के मरगाड पर बैठी थी, हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं दूसरा हादसा हसामपुर के निकट हुआ, जिसमें दो माटरसाईकिलों में आपस में भिडंत हो़ गई। इस हादसे में लोकेश कुमार पुत्र राजेश कुमावत, निवासी बोपिया, पाटन व आसीन खान पुत्र बाबूलाल घायल हो गए। जिन्हें कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इनका इलाज जारी है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।