अलवर का जाबांज लाल निखिल दायमा, पाकिस्तान से मुठभेड़ के दौरान जम्मू में शहीद

अलवर. जिले के भिवाड़ी के सैदपुर गांव के महज 19 साल के जांबाज निखिल दायमा (Nikhil Dayma) शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से किये गये सीज फायर के उल्लंघन के बाद हुई मुठभेड़ में शहीद (Martyr) हो गए. शहीद निखिल दायमा के पार्थिक देह को शनिवार को कश्मीर से दिल्ली लाया जाएगा. वहां से शहीद को उनके पैतृक गांव सैदपुर लाया जाएगा. उसके बाद सैदपुर में ही उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

nikhil_diama

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि निखिल ने देश के लिये सर्वोच्च बलिदान दिया है. गहलोत ने जाबांज निखिल की शहादत को नमन करते हुये ईश्वर से परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है.

nikhil_diama

निखिल की शहादत की खबर सुनकर पूरा गांव स्तब्ध है। जानकारी के मुताबिक निखिल 13 जनवरी को ही छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर गए थे। पिता मंजीत दायमा ड्राईवर है और मां सविता गृहिणी हैं।

व्हाट्सअप पर समाचार प्राप्त करने के लिए अपना नाम भेजें।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।