चोरी के मामले में पुलिस पर जांच भटकाने का आरोप, पीड़ित ने कहा ‘दबाव में है पुलिस!’

कोटपूतली के राजनोता रोड़ का है मामला, 3 माह पहले हुआ था मामला दर्ज

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। सरूण्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनोता रोड पर करीब 3 माह पहले हुई चोरी की एक वारदात में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। दूसरी और पीड़ित ने पुलिस पर रसूखदारों के दवाब में जांच भटकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित नत्थूराम महाजन ने बताया कि दबाव के चलते पुलिस ने पहले 10 दिन तक तो चोरी का मामला ही दर्ज नहीं किया, जबकि मामले से उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया था। इसके बाद जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया गया।

चोरी के मामले में पुलिस पर जांच भटकाने का आरोप, पीड़ित ने कहा 'दबाव में है पुलिस!'
पीड़ित नत्थूराम महाजन ने कैमरे पर बताई आपबीती

पीड़ित नत्थूराम महाजन के द्वारा 20 मई को सरूण्ड थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के मुताबिक राजनोता रोड स्थित उनके चारदीवारी लगे परिसर से अज्ञात चोरों ने परिसर में लगी पानी की समर्सिबल मोटर, विद्युत केबल व परिसर में बने कमरों के लोहे के गेट व जंगले उतार लिए। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को उसी दिन देने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना भी कर लिया था लेकिन इसके बाद पीड़ित की ओर से दी गई रिपोर्ट को दर्ज नहीं किया गया। रिपोर्ट करीब 10 दिन बाद जरिए इश्तगासे दर्ज की गई।

चोरी के मामले में पुलिस पर जांच भटकाने का आरोप, पीड़ित ने कहा 'दबाव में है पुलिस!'
परिसर के सभी कमरों के लगे हुए थे लोहे के दरवाजे

मामले को लेकर अब पीड़ित लगातार थाना पुलिस के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित का कहना है कि उसके द्वारा पुलिस को चोरी हुए गेट व जंगलों की कुछ फोटोग्राफ पुलिस को उपलब्ध करवाए गए हैं। इन फोटोग्राफ्स के जरिए पुलिस चोरों तक आसानी से पहुंच सकती है। लेकिन इसके बावजूद जांच अधिकारी मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पुलिस की कार्यशैली को देखकर डर है कि पुलिस मामले में एफआर लगाकर इतिश्री कर सकती हैं।

चोरी के मामले में पुलिस पर जांच भटकाने का आरोप, पीड़ित ने कहा 'दबाव में है पुलिस!'

इधर मामले को लेकर जांच अधिकारी एएसआई बुद्धाराम ने बताया कि यह सही है कि पीड़ित पक्ष ने कुछ फोटोग्राफ्स उपलब्ध करवाए हैं। पुलिस उनके आधार पर गहनता से जांच कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।