न्यूज़ चक्र, कोटपूतली. नेशनल हाईवे पर आज सुबह हुए दो अलग-अलग हादसों में 4 जने घायल हो गए, जिनमें से एक को जयपुर रेफर किया गया है. पहला हादसा कोटपूतली कल्याणपुरा पुलिया के समीप हुआ जहां एक मोटरसाइकिल व पिकअप में टक्कर हो गई. इस हादसे में एक 16 वर्षीय बालिका समेत दो जने घायल हो गए. तीनों का बीडीएम अस्पताल में इलाज जारी है.
वहीं दूसरा हादसा पावटा के लाडा के बास के समीप हुआ, जहां एक राहगीर को ट्रेलर ने टक्कर मार दी. हादसे में घायल युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से तुरंत BDM अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया. घायल घनश्याम पुत्र छाजूराम निकटवर्ती बागावास अहिरान का निवासी है, जिसके पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं. वही कोटपूतली कल्याणपुरा पुलिया के नजदीक हादसे में घायल हुए बालिका समेत दोनों युवक 18 वर्षीय कृष्ण व 40 वर्षीय बनवारी, अलवर के नारायणपुर के रहने वाले हैं.
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।