मनुष्य के जीवन में धर्म व कर्म कभी निष्फल नहीं होते- कसाना
विशाल भण्डारे में हजारों ने पाई पंगत प्रसादी
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली. निकटवर्ती ग्राम गोनेड़ा में बाबा श्री सेवा रावत जी महाराज का वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को बड़े ही धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। इस मौके पर आयोजित विशाल भण्डारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।
रामसिंह एवं विजय म्हासी एण्ड पार्टी द्वारा बाबा के भजनों का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने कहा कि मनुष्य के जीवन में धर्म व कर्म कभी निष्फल नहीं जाते, जरूरत है कि हमें सच्ची भावना के साथ मानव समाज के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिये।

उन्होंने बाबा श्री सेवा रावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आर्शीवाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र प्रसाद हिन्दू ने किया। कसाना समेत सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान सरपंच एड. देवेन्द्र रावत, पूरणमल भरगड़, विकास जांगल, दयाराम सरपंच, बाबूलाल, अशोक रावत, रामकरण लम्बरदार, बलवीर हवलदार, धोलाराम आर्य, मनोज, जयसिंह रावत, सत्यवीर, विजय मास्टर समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
- पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों ने किया साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण
- पावटा की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव के नतीजे घोषित
- करंट लगने से पोल से नीचे गिरा बंदर, उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार
- उपजिला अस्पताल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई
- पावटा की 30 ग्राम पंचायतों में 81.88 फीसदी मतदाताओं ने किया मताधिकार का इस्तेमाल
