जलदाय विभाग में कार्यरत डेली वेजेज के कर्मचारियों ने पिछले 1 वर्ष से मानदेय नहीं मिलने पर सौंपा ज्ञापन

न्यूज़ चक्र। नारेहडा जलदाय विभाग में कार्यरत डेली वेजेज के कर्मचारियों ने मानदेय नहीं मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि संतु सिंह तंवर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया नारेहडा जलदाय विभाग में कार्यरत डेली वेजेज के कर्मचारियों को पिछले 1 वर्ष से वेतन नहीं मिला है, अधिकारियों को बार बार सूचित करने पर भी कोई समाधान नहीं हो रहा है।

ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियो ने वेतन नहीं मिलने पर पानी की सप्लाई नहीं करने का निर्णय लिया है। ज्ञापन सौंपने में नरेन्द्र, अशोक उपस्थित रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।