न्यूज़ चक्र. कोटपूतली के पीथावाली स्थित यूको बैंक कोटपूतली में गुरुवार को नए मुख्य प्रबंधक रजनीश कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर किया। मुख्य प्रबंधक रजनीश का ग्राहकों व यूको बैंक कोटपुतली स्टाफ द्वारा स्वागत सम्मान किया गया, साथ ही नए कार्यभार की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
गौरतलब है कि कोटपूतली यूको बैंक शाखा के मुख्य प्रबंधक रहे लक्ष्मण कुमार का गुड़गांव स्थानांतरण हो जाने के बाद अब रजनीश कुमार को नए मुख्य प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अनिल दौसोदिया, नीरज प्रकाश, दुर्गेश, सीताराम, दीपक मीणा, संजय सैनी, ओमप्रकाश मीणा, वंदना, राजी देवी, वह एडवोकेट सुधीर शर्मा, राकेश चौधरी, एडवोकेट विमल गोयल, उत्तम गुप्ता, गोविंद पारीक व छीतरमल गुर्जर सहित अनेक ग्राहक व शाखा स्टाफ ने नए मुख्य प्रबंधक का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक राजनीश ने ग्राहक सेवा को सर्वोपरि और अपना मुख्य उद्देश्य बताया।
- पावटा के राजेश मंगल भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नियुक्त
- पावटा में ट्रक-पिकअप भिड़ंत के बाद पुलिया से नीचे गिरे
- पावटा अस्पताल की बेहतर सेवाओं पर लगी मुहर, पीएमओ डॉ. रवि बंसल जिला स्तर पर सम्मानित
- राजस्थान में स्कूलों की सच्चाई जनता से छिपाने के बजाय सुविधाएं बढ़ाए सरकार
- पावटा – प्रागपुरा क्षेत्र में आस्था के साथ मनाई नाग पंचमी, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
