विराटनगर: कैटरिंग के सामान से भरा टेंपो पलटा, हादसे में एक युवक की मौत और दो घायल

न्यूज़ चक्र. विराटनगर के भाब्रू थाना क्षेत्र में होटल हाईवे किंग के पास कैटरिंग के सामान से भरा एक टेंपो डिवाइडर से जा टकराया जिससे एक व्यक्ति की मौत, और वही 2 लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह, बच्चों सिंह, राजेंद्र जाटव बावड़ी स्थित मन्नत होटल में इवेंट का काम  करते थे. आज सुबह ही विराटनगर दूसरे प्रोग्राम में जा रहे थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग भाब्रू थाना क्षेत्र के होटल हाईवे किंग के पास टेंपो डिवाइडर से जा टकराया.

टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो पलट गया, टेंपो पलटने और बर्तनों की जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और हादसे की सूचना भाब्रू थाना पुलिस और एंबुलेंस को दी.

उसी समय पीछे से आ रही कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने अपनी गाड़ी में तीन घायलों को पावटा सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जयपुर के लिए रेफर कर दिया. हादसे में राजेंद्र जाटव [36 ]की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं सुरेंद्र सिंह [60] और बच्चों सिंह [36] का इलाज जारी है. सूचना पर भाब्रू थाना क्षेत्र से एएसआई कश्मीर सिंह जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन से टेंपो को साइड में खड़ा करवा कर यातायात सुचारू करवाया.

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।