न्यूज़ चक्र। राजस्थान में गहलोत सरकार ने आज 19 नए जिलों घोषणा कर दी है. 19 जिलों में कोटपूतली – बहरोड़ भी शामिल है।
राजस्थान विधानसभा में आज सीएम अशोक गहलोत ने घोषणा करते हुए अनूपगढ़, बालोतरा, दूदू, ब्यावर, गंगापुर सिटी, केकड़ी, नीमकाथाना, फालोदी, सांचौर, शाहपुरा (भीलवाड़ा), जयपुर उत्तर, सलूंबर, जयपुर दक्षिण, जोधपुर पूर्व, डीडवाना – कुचामन, खैरथल, डीग, जोधपुर दक्षिण, कोटपूतली- बहरोड को मिलाकर कुल 19 जिले बनाने व इसके साथ ही बांसवाड़ा, पाली व सीकर तीन नए संभाग बनाने की घोषणा की गई है।
गौरतलब है कि कोटपूतली व बहरोड को अलग-अलग जिला बनाने की मांग की जा रही थी, लेकिन सीएम अशोक गहलोत ने कोटपूतली- बहरोड को मिलाकर नया जिला बनाने की घोषणा की है।
प्रदेश में 19 नए जिलों की घोषणा के साथ ही अब कुल जिलों की संख्या 50 हो गई है। वहीं प्रदेश में नए जिलों की घोषणा के साथ ही जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
सीएम अशोक गहलोत ने विधानसभा में जिलों की घोषणा करने से पहले कहा कि ‘कई स्थानों से नए जिले बनाने की मांग प्राप्त हुई है, हमने इन प्रस्तावों के विस्तृत अध्ययन के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया था। जिसकी अंतरिम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इस विषय में प्राप्त समस्त प्रस्ताव में प्रदेश की वर्तमान प्रशासनिक इकाइयों की संरचना का विस्तृत अध्ययन एवं विवेचना के उपरांत अब प्रदेश में नए जिले की घोषणा करता हूं और इसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने 19 जिलों के नाम पढ़े। विधानसभा में नए जिलों की घोषणा के साथ ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
- शाहपुरा हाईवे पर सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत
- कोटपूतली में बिना एफएमजीई पास किए डॉक्टर कर रहा था मरीजों का इलाज, फर्जी प्रमाण-पत्र मामले में तीन गिरफ्तार
- ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आकाशवाणी कोटपूतली में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
- राजस्थान में निकाय अध्यक्षों का चुनाव पार्षद ही करेंगे, पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार : झाबर सिंह खर्रा
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कांग्रेस नगर निकाय प्रकोष्ठ का जिला संगठन विस्तारित