बानसूर : युवक को जबरन गाड़ी में पटका, मारपीट की और फिर लूट लिए 5 लाख

न्यूज़ चक्र। बानसूर में भरे बाजार एक युवक को स्कॉर्पियो गाड़ी में जबरन डालकर ले जाने और फिर उससे मारपीट कर सोने की चैन और 5 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक जयपुर से अपने गांव धीरपुर जा रहा था और बानसूर में एक दुकान से सब्जी खरीदने के लिए रुका था। इसी दौरान 5-6 बदमाशों ने युवक को जबरन अपनी गाड़ी में बिठा लिया, और फिर एक मकान में ले जाकर मारपीट और लूटपाट की। बाद में युवक को हरसौरा रोड़ पर सरकारी कॉलेज के सामने पटककर फरार हो गए।

बानसूर : युवक को जबरन गाड़ी में पटका, मारपीट की और फिर लूट लिए 5 लाख

घटना बानसूर कस्बे की सब्जी मंडी में करीब 1 बजे की है। पीड़ित कपिल शर्मा ने बताया – हमारी जयपुर में गद्दा और पिलो की फैक्ट्री है और आज दोपहर मैं मेरे छोटे भाई के साथ जयपुर से अपनी कार से अपने गांव धीरपुर जा रहे थे। हमारे पास करीब 5 लाख रूपये थे। इस दौरान मैं सब्जी लेने के लिए बानसूर सब्जी मंडी ने चला गया और मेरा छोटा भाई कार में बैठा रहा। इस दौरान ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो गाड़ी में करीब 5 लोग आए और मुझे अलवर रोड़ की तरफ उठा ले गए।

बानसूर : युवक को जबरन गाड़ी में पटका, मारपीट की और फिर लूट लिए 5 लाख

पीड़ित ने बताया कि बदमाश उसे एक सुनसान मकान में लेकर गए जहां उससे मारपीट की। पीड़ित के बताए अनुसार बदमाशों ने युवक के गले से सोने की चेन और 5 लाख रुपए लूट लिए।

घटना की सूचना पर बानसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की सूचना मिली है। सूचना पर युवक से घटना की जानकारी ली जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।