Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • BCCI Award | क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने शुभमन गिल, शास्त्री को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार; BCCI कर…
  • SPORTS

BCCI Award | क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने शुभमन गिल, शास्त्री को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार; BCCI कर…

News Chakra January 22, 2024
BCCI-Award-क्रिकेटर-ऑफ-द-ईयर-बने-शुभमन-गिल.webp

Shubman Gill And Ravi Shastri

शुबमन गिल और रवि शास्त्री (PIC Credit: Social media)

Loading

हैदराबाद: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) को मंगलवार को यहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ (Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया जाएगा। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को 12 महीने में शानदार प्रदर्शन करने के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार दिया जाएगा।

इन 12 महीनों के दौरान शुभमन गिल वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने और इस प्रारूप में पांच शतक लगाए। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे (शास्त्री) सम्मान (लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार) के लिए चुना गया जबकि गिल को साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार दिया जाएगा।”

यह भी पढ़ें

बीसीसीआई पुरस्कार 2019 के बाद पहली बार दिए जा रहे हैं और गुरुवार से यहां शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों के समारोह में मौजूद रहने की उम्मीद है। इकसठ साल के शास्त्री ने 80 टेस्ट और 150 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में भारत का प्रतिनिधित्व किया। संन्यास लेने के बाद उन्होंने कमेंटेटर के रूप में पहचान बनाई।

शास्त्री दो बार राष्ट्रीय टीम के कोच रहे। वह 2014 से 2016 तक टीम निदेशक के रूप में राष्ट्रीय टीम से जुड़े और फिर विराट कोहली की कप्तानी में 2017 से 2021 में टी20 विश्व कप तक मुख्य कोच की भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो टेस्ट श्रृंखला जीती। उनके मार्गदर्शन में हालांकि टीम कोई आईसीसी प्रतियोगिता नहीं जीत पाई। शास्त्री के मार्गदर्शन में भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा लेकिन न्यूजीलैंड से हार गया। भारत 2019 में एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल में भी पहुंचा था। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG Test Series | इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में कुलदीप के बजाए अक्षर का दावा होगा मजबूत, हरभजन …
Next: Javed Miandad on Pakistan Cricket | जावेद मियांदाद बोले- इस वजह से खराब हो रहा है पाकिस्तान में क्रि…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image636582703-17755009651337555357376027294216.jpg
  • Top news

पावटा में पारदर्शिता : कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई आरपीएससी एसआई परीक्षा

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-804094727-1775499412568737860743703234711.jpg
  • Top news

पावटा में सड़क पर मिले दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-1143684729-17754952563027325031715942896196.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.