पावटा अस्पताल की बेहतर सेवाओं पर लगी मुहर, पीएमओ डॉ. रवि बंसल जिला स्तर पर सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पावटा उपजिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. रवि बंसल को स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। कोटपूतली के राजकीय एलबीएस पी.जी. कॉलेज परिसर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। समारोह में कलेक्टर ने ध्वजारोहण किया।

पावटा अस्पताल की बेहतर सेवाओं पर लगी मुहर, पीएमओ डॉ. रवि बंसल जिला स्तर पर सम्मानित
पावटा अस्पताल की बेहतर सेवाओं पर लगी मुहर, पीएमओ डॉ. रवि बंसल जिला स्तर पर सम्मानित

राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, मार्च पास्ट और विद्यार्थियों की देशभक्ति प्रस्तुतियों के बाद जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इसी क्रम में डॉ. बंसल को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. बंसल के कार्यकाल में पावटा उपजिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के प्रयास किए गए।

पावटा अस्पताल की बेहतर सेवाओं पर लगी मुहर, पीएमओ डॉ. रवि बंसल जिला स्तर पर सम्मानित
पावटा अस्पताल की बेहतर सेवाओं पर लगी मुहर, पीएमओ डॉ. रवि बंसल जिला स्तर पर सम्मानित

सम्मान को उन्होंने पूरे अस्पताल परिवार की सामूहिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ टीम भावना से मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। समारोह में कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल, एडीएम ओमप्रकाश सहारण, एसपी सतवीर सिंह, एसडीएम योगेश सिंह देवल, तहसीलदार रामधन गुर्जर, डीटीओ सुनील कुमार तथा सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। डॉ. बंसल को मिले सम्मान से पावटा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अस्पताल कर्मियों ने इसे पूरे अस्पताल परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया।

Author