
न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। अल्ट्राटेक सीमेंट कोटपुतली के तत्वावधान में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अल्ट्राटेक मजदूर संघ द्वारा संघ की स्थापना के 70 स्वर्णिम वर्षों के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रहित एवं श्रमिक कल्याण की भावनाओं को समर्पित रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के जयघोष के साथ हुई, जिसके बाद संगठन की रीति-नीति, विचारधारा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों ने श्रमिकों को संबोधित किया। वक्ताओं ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि श्रमिकों की आवाज है जो देशहित में कार्य करता है।
इस अवसर पर यूनिट अध्यक्ष सीताराम जाट, महामंत्री दलजीत सिंह पलाड़ा, संगठन मंत्री संपत सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष ईश्वर यादव, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए, जिन्हें संगठन के झंडे भेंट किए गए और मिठाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम में मौजूद सभी श्रमिकों ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया तथा भारतीय मजदूर संघ की गौरवमयी यात्रा को स्मरण करते हुए भविष्य में भी एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
उत्तम व बेहतर स्वास्थ्य के लिए खाएं, बिना गेहूं का 8 अनाज से बना मल्टीग्रेन आटा👇

Discover more from News Chakra
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




