अल्ट्राटेक सीमेंट कोटपुतली में भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

न्यूज़ चक्र, कोटपुतली।  अल्ट्राटेक सीमेंट कोटपुतली के तत्वावधान में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अल्ट्राटेक मजदूर संघ द्वारा संघ की स्थापना के 70 स्वर्णिम वर्षों के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रहित एवं श्रमिक कल्याण की भावनाओं को समर्पित रहा।

अल्ट्राटेक सीमेंट कोटपुतली में भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के जयघोष के साथ हुई, जिसके बाद संगठन की रीति-नीति, विचारधारा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों ने श्रमिकों को संबोधित किया। वक्ताओं ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि श्रमिकों की आवाज है जो देशहित में कार्य करता है।

इस अवसर पर यूनिट अध्यक्ष सीताराम जाट, महामंत्री दलजीत सिंह पलाड़ा, संगठन मंत्री संपत सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष ईश्वर यादव, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए, जिन्हें संगठन के झंडे भेंट किए गए और मिठाइयां वितरित की गईं।

कार्यक्रम में मौजूद सभी श्रमिकों ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया तथा भारतीय मजदूर संघ की गौरवमयी यात्रा को स्मरण करते हुए भविष्य में भी एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

उत्तम व बेहतर स्वास्थ्य के लिए खाएं, बिना गेहूं का 8 अनाज से बना मल्टीग्रेन आटा👇

Gluten free aata
आपके नजदीकी किराना स्टोर्स पर उपलब्ध

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।