आकाशवाणी केंद्र कोटपूतली में ब्रह्मकुमारीज ने बांधी राखी, कराया राजयोग अभ्यास

न्यूज़ चक्र,कोटपूतली। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्मकुमारीज शाखा की बहनों ने कोटपूतली पूतली रोड स्थित आकाशवाणी केंद्र में पहुंचकर कार्मिकों की कलाई पर राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मन की शांति और तनाव मुक्ति के लिए राजयोग अभ्यास भी कराया गया।

आकाशवाणी केंद्र कोटपूतली में ब्रह्मकुमारीज ने बांधी राखी, कराया राजयोग अभ्यास

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारीज शाखा की संचालिका बी.के. दीदी एवं बहन शीला कुमारी ने रक्षा सूत्र बांधते हुए सभी को आत्मिक स्नेह और भाईचारे का संदेश दिया। मौके पर केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह तंवर, कार्यक्रम प्रभारी दिनेश पटवा, तकनीकी सहायक अजीत सिंह, कार्यक्रम उद्घोषक अमरजीत सिंह, सोनिया, प्रदीप सिंह और महेश सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

आकाशवाणी केंद्र कोटपूतली में ब्रह्मकुमारीज ने बांधी राखी, कराया राजयोग अभ्यास

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।