न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नेशनल हाईवे पर पनियाला थाना क्षेत्र में दो अलग- अलग हादसों में चार जनों की मौत हो जाने के समाचार है। जानकारी के अनुसार एक हादसा जैनपुरवास सोतानाला पुलिया के निकट हुआ तो दूसरा केशवाना पुलिया के नजदीक हुआ है।
पुलिस से प्राप्त प्रथम दृष्टा जानकारी के मुताबिक दोनों हादसों में बाइक सवार 4 युवक हादसे का शिकार हुए हैं। मृतकों के शव कोटपूतली बीडीएम जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाए गए हैं।
हाईवे पर पहला हादसा गांव जैनपुरवास के पास हुआ। हरियाणा के अटेली थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी कृष्ण कुमार (25) पुत्र बाबूलाल मेघवाल अपने ससुराल जैनपुरवास से पत्नी बच्चों और ससुराल के लोगों से मिलने के बाद वापस अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही हाईवे पर चढ़ा जयपुर की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक ट्रेलर के आगे जा फंसी और मृतक के दोनों पैर पूरी तरह से कुचल गए। हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।
मृतक कृष्ण कुमार मेघवाल की शादी दो साल पहले ही गांव जैनपुरवास निवासी हंसराज मेघवाल की पुत्री पूजा के साथ हुई थी। जिसके करीब 1 साल की बेटी है और उसकी पत्नी पूजा देवी 7 माह की गर्भवती है। मृतक हरियाणा में मेडिकल विभाग में कार्यरत था।
वहीं दूसरा हादसा केशवाना पुलिया के नजदीक हुआ जहां शादी समारोह के लिए कपड़े खरीद कर लौट रहे युवक सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे कि ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में 3 युवकों की मृत्यु हो गई। तीनों युवकों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। मृतक लोगों की पहचान कोटपूतली श्याम मंदिर के पीछे के निवासियों के रूप में हुई है।
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सचिन पायलट के जन्मदिन पर 101 यूनिट रक्त संग्रहित
- पावटा के लाल ने समुद्र की गहराइयों में निभाया राष्ट्रधर्म, 15 साल बाद हुई घर वापसी
- पावटा में राशि कुमावत बनीं एक दिन की प्राचार्य, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने निभाई गुरु की भूमिका
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नगर निकाय चुनाव से पहले भाबरू पुलिस की कार्रवाई, 18 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त
- पावटा – प्रागपुरा के वार्ड 43 में कांग्रेस प्रत्याशी ईद मोहम्मद उर्फ रिजवान कुरैशी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
