न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। पावटा के भोनावास गांव में आयोजित एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कार्यक्रम के बीच ही उन्हें अस्वस्थ महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत पावटा के अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में ब्लड प्रेशर का कम होना बताया है। फिलहाल सांसद की हालत में सुधार बताया जा रहा है, लेकिन एहतियातन उन्हें जयपुर रैफर किया जा रहा है।
मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़, कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल सहित स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्पताल में मौजूद हैं।
स्थानीय प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।