BREAKING : कोटपूतली मंडी मोड पर भिड़े कार- ट्रेलर, धमाके की आवाज सुन दौड़े पुलिसकर्मी

BREAKING : कोटपूतली नेशनल हाईवे पर हादसा,

मंडी मोड़ -दीवान होटल के सामने भिड़े कार व ट्रेलर,

धमाके की आवाज सुन दौड़े पुलिसकर्मी, ली घटना की जानकारी,

नेशनल हाईवे पर जयपुर की ओर से आ रहे थे दोनों वाहन

BREAKING : कोटपूतली मंडी मोड पर भिड़े कार- ट्रेलर, धमाके की आवाज सुन दौड़े पुलिसकर्मी
BREAKING : कोटपूतली मंडी मोड पर भिड़े कार- ट्रेलर, धमाके की आवाज सुन दौड़े पुलिसकर्मी

समाचार अपडेट…

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा: गैस टैंकर बेकाबू होकर दूसरी लेन में घुसा, हाईवे पर लंबा जाम

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार  दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक गैस टैंकर गाड़ी को बचाने के चक्कर में बेकाबू हो गया और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी सड़क पर जा घुसा। इस हादसे के कारण हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। 

जानकारी के अनुसार टैंकर व एक कार हाइवे पर जयपुर की ओर से आगे पीछे आ रहे थे। इसी दौरान कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया। अचानक से तेज धमाका हुआ। हाईवे पर मौजूद ट्रैफिक कर्मियों ने समझा कि कार व ट्रेलर की टक्कर हो गई है वे तुरंत घटनास्थल की तरफ दौड़े। हालांकि कार ट्रेलर से टकराते- टकराते बची, कार में कोई नुकसान नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं सुरक्षा कार्य शुरू किए। टैंकर से संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों को वहां से हटाया और हाईवे से सटी दुकानों को एहतियातन बंद करवा दिया। साथ ही दमकल विभाग को भी बुलाया गया, ताकि किसी भी संभावित आगजनी की स्थिति से निपटा जा सके। 

बताया जा रहा है कि यह गैस टैंकर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। हादसा बानसूर मोड़ स्थित दिवान होटल के सामने हुआ। राहत टीम और पुलिसकर्मी मौके पर मुस्तैद हैं और हाईवे पर यातायात सुचारू करवा दिया गया है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।