News Chakra

बानसूर, 7 मार्च। बानसूर बाईपास रोड पर एक व्यक्ति लावारिस हालत में पड़ा मिला, जिसे रोटी बैंक की निशुल्क एंबुलेंस सेवा की मदद से उपजिला अस्पताल बानसूर ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बानसूर बाईपास पर लावारिस हालत में मिले व्यक्ति की मौत

मृतक की पहचान महेश कुमार यादव (40 वर्ष), निवासी टिकलीकाबास के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में देखा और तुरंत इसकी सूचना रोटी बैंक की टीम को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

Categories:
Avatar photo
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।