स्वच्छता और रोशनी से निखरेगा पावटा-प्रागपुरा, बैठक आयोजित

दीपावली के त्योहार पर नगरपालिका क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और रोशनी से सराबोर बनाने के लिए पालिका प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को नगरपालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष मीना देवी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में दीपावली से पूर्व शहरी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, सफाई व्यवस्था और विद्युत सजावट को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

स्वच्छता और रोशनी से निखरेगा पावटा-प्रागपुरा, बैठक आयोजित
स्वच्छता और रोशनी से निखरेगा पावटा-प्रागपुरा, बैठक आयोजित

पालिका अध्यक्ष मीना देवी ने सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने, नियमित कचरा उठाव और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर स्वच्छता की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे खरीदारी के लिए आने वाले नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

स्वच्छता और रोशनी से निखरेगा पावटा-प्रागपुरा, बैठक आयोजित
स्वच्छता और रोशनी से निखरेगा पावटा-प्रागपुरा, बैठक आयोजित

बैठक में पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं कांग्रेस जिला महासचिव अजय सैनी ने दीपावली पर पूरे नगरपालिका क्षेत्र को आकर्षक स्वरूप देने की बात रखते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपावली पर पावटा और प्रागपुरा के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर आकर्षक लाइट डेकोरेशन करवाया जाए, ताकि पूरा क्षेत्र उत्सव की रोशनी से जगमगाता नजर आए।

बैठक में पावटा घंटाघर, सुभाष चौक, नगरपालिका कार्यालय परिसर तथा प्रागपुरा सुभाष चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर आकर्षक विद्युत सजावट करवाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही वार्डों की आंतरिक सड़कों और सार्वजनिक मार्गों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाने तथा जरूरत के अनुसार नई लाइटें लगवाने पर भी चर्चा हुई।

अजय सैनी ने कनिष्ठ अभियंता अनिल जोनवाल को निर्देश दिए कि लाइट डेकोरेशन और स्ट्रीट लाइट मरम्मत के सभी कार्य प्राथमिकता से निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपावली के अवसर पर रोशनी और सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बैठक में पार्षद ईद मोहम्मद ने भी वार्डों की आंतरिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर सुझाव दिए। कनिष्ठ अभियंता अनिल जोनवाल ने सभी कार्य समय पर पूरे करवाने का भरोसा दिलाया। पालिका अध्यक्ष मीना देवी के नेतृत्व और अजय सैनी की सक्रिय पहल से नगरपालिका क्षेत्र में दीपावली की तैयारियों को गति मिली है।

Author

Leave a Comment