नीरू कंवर 06 नवंबर को संभालेंगी सरपंच पदभार

पंचायत चुनाव में पावटा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सुदरपुरा ढाढ़ा के मतदाताओं ने नीरू कंवर को अपना सरपंच चुना है। नीरू कंवर पत्नी नागेन्द्र सिंह ने चुनाव में 1101 मत प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमित देवी को 90 मतों के अंतर से हराया। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

नीरू कंवर 06 नवंबर को संभालेंगी सरपंच पदभार
नीरू कंवर 06 नवंबर को संभालेंगी सरपंच पदभार

नवनिर्वाचित सरपंच नीरू कंवर शुक्रवार 06 नवंबर को धनतेरस के दिन सुबह 09:15 बजे पंचायत भवन में आयोजित समारोह के दौरान पदभार ग्रहण करेंगी। इस कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के पहुंचने की तैयारी है। पदभार ग्रहण समारोह को लेकर पंचायत भवन में भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

नीरू कंवर 06 नवंबर को संभालेंगी सरपंच पदभार
नीरू कंवर 06 नवंबर को संभालेंगी सरपंच पदभार

नीरू कंवर की चुनावी सफलता में उनके पति नागेन्द्र सिंह की सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता की भी चर्चा हो रही है। नागेन्द्र सिंह ने छात्र राजनीति में एबीवीपी के माध्यम से अपनी शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई। क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और जनसंपर्क के माध्यम से उनकी सक्रियता रही है।

सरपंच चुने जाने के बाद नीरू कंवर ने गांव के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत का चहुंमुखी विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुटीर उद्योगों और स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने, उनकी सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने तथा बेटियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि गांव में शुद्ध पेयजल, पक्की सड़कें, सुचारु जल निकासी और बेहतर बिजली व्यवस्था उपलब्ध करवाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। युवाओं के लिए खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के साथ डिजिटल लाइब्रेरी और कौशल विकास केंद्र स्थापित करने की दिशा में काम करने की योजना है।

ग्रामीणों को नई सरपंच से गांव के विकास और सुविधाओं में सुधार की उम्मीदें हैं। चुनाव में मिली जीत के बाद अब सभी की निगाहें पदभार ग्रहण समारोह और नई पंचायत के आगामी कार्यों पर टिकी हैं।

Author

Leave a Comment