News Chakra

Brendon McCullum admits baseball needs improvement

ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स (File Photo)

Loading

धर्मशाला: भारत (India) के खिलाफ अति आक्रामक रवैया काम नहीं आने के बाद इंग्लैंड (England) के कोच ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) ने स्वीकार किया कि टीम की बहुचर्चित ‘बैजबॉल’ (Bazball) शैली में कुछ बदलाव की जरूरत है। इंग्लैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला (IND vs ENG Test Series) का आगाज हैदराबाद में पहला टेस्ट जीतकर किया था लेकिन भारत ने बाकी चारों टेस्ट जीतकर श्रृंखला 4.1 से अपने नाम की। 

मैकुलम ने ब्रिटिश मीडिया से कहा, ‘‘जिस तरह से हमारी कमजोरियां इस श्रृंखला में उजागर हुई है, हमें गहन आत्ममंथन करना होगा और शैली में कुछ बदलाव करने होंगे।” उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम ने हम पर दबाव बनाया और हम कमजोर साबित होते चले गए। गेंद से, बल्ले से, खेल के हर विभाग में उन्होंने हमें दबाव में ला दिया।”  

यह भी पढ़ें

अति आक्रामक खेल के ‘बैजबॉल’ दौर में इंग्लैंड ने यह पहली श्रृंखला गंवाई है। बेन स्टोक्स और उनकी टीम पिछली तीन श्रृंखलाओं में जीत दर्ज नहीं कर सकी है जिससे बैजबॉल पर सवाल उठने लगे हैं। मैकुलम ने कहा, ‘‘अगले कुछ महीने में हम इस पर काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अगले सत्र में जब मैदान पर लौटें तो इससे बेहतर प्रदर्शन हो। भारत ने हमें उस तरह से खेलने ही नहीं दिया, जैसा हम खेलना चाहते थे। हमें अपनी शैली की समीक्षा करके सुधार करना होगा।”

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

Categories:
Avatar photo
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।