न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। श्री श्याम परिवार कोटपूतली की ओर से कस्बे के चंद्रदास कॉलोनी के श्रद्धालुओं की एक बस सोमवार को महेश व मनीष यादव के नेतृत्व में कुम्भ के लिये रवाना की गई। श्रद्धालू अयोध्या होते हुए प्रयागराज जाएंगे।
श्री श्याम परिवार के अध्यक्ष राजेश सवाईका ने शुभकामना देकर बस को रवाना किया। इस दौरान नरेश कुमावत, जितेंद्र बंसल, सुभाष कमांडो, भगोर गुरुजी, चेतराम, प्रेम हलवाई आदि उपस्थित रहे।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।