बेटी ने जीता मत्स्य खेल अवार्ड, समाज ने किया सम्मानित

न्यूज़ चक्र, पावटा। ग्राम कोथल निवासी एथलेटिक्स मोनिका पुत्री महेन्द्र मेघवाल को मत्स्य खेल अवार्ड जीतने पर समाज के लोगों ने मिठाई खिलाकर मोनिका व परिजनों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। समाजसेवी हितेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाज के गणमान्य लोगों ने एथलेटिक्स मोनिका को बधाई देते हुए श्री गरीबनाथ महाराज की प्रतिमा भेंट स्वरूप दी और 2100 रुपये नगद राशि देकर हौसला अफजाई करते हुए सम्मान किया।

बेटी ने जीता मत्स्य खेल अवार्ड, समाज ने किया सम्मानित

भूपसिंह सुरेला ने बताया कि एथलेटिक्स मोनिका ने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर 17 व राज्य स्तर पर 5 मेडल सहित कुल 32 मेडल प्राप्त किये है, साथ ही 2 बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

मोनिका ने अपनी सफलता का श्रेय कोच भीमराज समेत माता-पिता व परिजनों को दिया है। इस मौके पर हजारी लाल सुरेला, धर्मेन्द्र, प्रमोद सिरोहीवाल, कैलाश मोरोडिया, गजानंद रांगेरा, श्याम सुन्दर रांगेरा, जयमल डुमोलिया, मुकेश कुमार व किशनलाल समेत ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।