न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। 15वीं राजस्थान विधानसभा के अष्टम सत्र में सीएम अशोक गहलोत ने बजट परिचर्चा के दौरान कई घोषणा की है। बजट में मुफ्त वाली कई सौगातो की घोषणा के बाद अब गहलोत ने 1 लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान किया है। इसके साथ ही चिरंजीवी योजना का दायरा भी बढ़ाया।
बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटपूतली में अधिशासी अभियंता कार्यालय (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) व महिला पुलिस थाना खोलने की घोषणा की।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बजट परिचर्चा के दौरान शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग व प्रशासनिक स्तर पर अनेक घोषणा की है। कोटपूतली में पीएचइडी अधिशासी अभियंता कार्यालय खुलने से जहां एक तरफ विभाग के शाहपुरा अधिशासी अभियंता कार्यालय का भार कम होगा, वहीं कोटपुतली में अधिशासी अभियंता कार्यालय होने पर कार्यों में गति आएगी। वर्तमान में शाहपुरा अधिशासी अभियंता कार्यालय के अंतर्गत शाहपुरा, विराटनगर, पावटा व कोटपूतली तहसील का कार्यभार है। नवीन अधिशासी अभियंता कार्यालय के अंतर्गत संभवतयाः कोटपूतली तहसील स्वतंत्र रूप से दी जा सकती है।
वहीं कोटपूतली क्षेत्र में महिलाओं सुरक्षा व समस्याओं को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस थाना खोलने की घोषणा की गई है।
- गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- पीएम श्री विद्यालय में मना श्री कृष्ण भोग सप्ताह, बच्चों ने लिया पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद
- अनुसूचित जाति कल्याण दिवस पर आवासियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
- विराटनगर थाने में जनसुनवाई व सीएलजी बैठक, युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर
- देवेश खादी भंडार पर गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित