न्यूज़ चक्र, बहरोड़। एनएच 48 पर गांव शेरपुर के पास ट्रक और कंटेनर भिड़ंत में कंटेनर चालक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग 4 बजे हादसे की सूचना मिली।
कंटेनर चालक मुंबई से माल लेकर हरियाणा के तावडू जा रहा था। इस दौरान गांव शेरपुर के पास ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंसा रह गया। जिसमें कंटेनर चालक हाकिम दीन (48) पुत्र चंदू खान निवासी बसई मेव, मेवात की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से चालक को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने चालक हाकिम दीन को मृत घोषित कर दिया।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।