पावटा में डांडिया महोत्सव को लेकर दुर्गा वाहिनी की बैठक

आगामी 27 सितंबर रविवार को कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले डांडिया महोत्सव की तैयारियों को लेकर शिशु वाटिका प्रांगण में दुर्गा वाहिनी की बहनों की बैठक आयोजित की गई।

पावटा में डांडिया महोत्सव को लेकर दुर्गा वाहिनी की बैठक
पावटा में डांडिया महोत्सव को लेकर दुर्गा वाहिनी की बैठक

बैठक की अध्यक्षता दुर्गा वाहिनी पावटा प्रखंड संयोजक शीतल पारीक ने की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी जाने वाली जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

पावटा में डांडिया महोत्सव को लेकर दुर्गा वाहिनी की बैठक
पावटा में डांडिया महोत्सव को लेकर दुर्गा वाहिनी की बैठक

दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ता चंचल गुप्ता एवं काव्या लक्ष्मी टांक ने बताया कि मातृशक्ति को जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से 27 सितंबर को शाम 7 बजे से आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम में पास के माध्यम से महिलाओं एवं बहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक के दौरान कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी की बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित रहीं और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Author