Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • David Bedingham | विराट कोहली की तकनीक से क्रिकेट का गुर सीख रहे बेडिंगहम, न्यूलैंड्स में शतक जमाने …
  • SPORTS

David Bedingham | विराट कोहली की तकनीक से क्रिकेट का गुर सीख रहे बेडिंगहम, न्यूलैंड्स में शतक जमाने …

News Chakra January 1, 2024
David-Bedingham-विराट-कोहली-की-तकनीक-से-क्रिकेट-का.webp

IND vs SA 2nd Test David Bedingham and Virat Kohli

डेविड बेडिंगहम और विराट कोहली

Loading

केपटाउन: आठ बरस पहले प्रथम श्रेणी क्रिकेट (Cricket) में पदार्पण (Debut) करने वाले 21 वर्ष के डेविड बेडिंगहम (David Bedingham) की आंखों में कई सपने थे लेकिन एक भयावह कार दुर्घटना ने उन्हें एक साल के लिये खेल से दूर कर दिया। इसके बावजूद उनके सपने नहीं टूटे थे और न ही उन्होंने हालात से समझौता किया। 

देश के लिये क्रिकेट खेलने की ललक उन्हें फिर मैदान पर ले आई और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 89 मैचों में 6000 रन बनाने के बाद सेंचुरियन में पिछले सप्ताह भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका टीम में उन्होंने पदार्पण किया। अब वह अपने शहर केपटाउन में पहला टेस्ट खेलने जा रहे हैं।   

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा,‘‘मैं रन बनाऊं या नहीं , मेरे परिवार या दोस्तों को इससे फर्क नहीं पड़ेगा। मेरे लिये इस मैदान पर खेलना ही खास होगा।” उन्होंने कहा,‘‘अब तक मैं यहां मैच देखने ही आता रहा हूं लेकिन अब यहां खेलना सपने जैसा है। मेरे दोस्त लगातार फोन कर रहे हैं। यह पूछने के लिये नहीं कि मैं खेल रहा हूं या नहीं बल्कि टिकटों के लिये।”  

बेडिंगहम ने कहा,‘‘मैने बहुत कुछ सहा है। 2016 से अब तक। अब यहां टेस्ट खेलने का मौका मिलना वाकई खास है। मेरे माता पिता यहां है जिन्होंने काफी उतार चढाव देखे हैं। मैं पढाई भी पूरी नहीं कर सका। मुझे उन्हें बहुत कुछ देना है। मेरा सबसे बड़ा सपना न्यूलैंड्स में शतक जमाने का है।” उनके स्कूल के सीनियर जाक कैलिस और हर्शल गिब्स बचपन में उनके हीरो थे लेकिन किशोरावस्था में उन्हें रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने में मजा आता रहा।  

उन्होंने कहा,‘‘भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा और विराट कोहली मेरे पसंदीदा है। जब मैं 13 से 18 साल के बीच था तो कैलिस और गिब्स की तरह खेलने की कोशिश करता। जब भी कोई मैच खराब होता तो कोहली या शर्मा की तकनीक कॉपी करता।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND W vs AUS W 3rd ODI | घरेलू मैदान पर हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगा भारत, हरमनप्रीत के प्रदर्शन पर …
Next: IND vs SA 2nd Test | साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, गेंदबाजों से बेहतर प…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1660318823-1773061995702346319279591173862.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 पोकलेन मशीनें, 2 ट्रेलर व 2 डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 9, 2026
image_editor_output_image1501972761-17730574804877970958513010205017.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी को श्रद्धांजलि, प्रागपुरा से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

Rajesh Kumar Hadia March 9, 2026
image_editor_output_image716095735-17729928592105678399554541555502.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के टसकोला से भैरू बाबा मंदिर के लिए 5वीं विशाल पदयात्रा रवाना, भजन-कीर्तन के साथ गूंजे जयकारे

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image1948441137-17729863899471028394331313422199.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सड़क हादसा, युवती की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.