Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • हाइवे किनारे ख़ड़े ट्रक में घुसा ट्रोला, केबिन में फंसा चालक
  • Rajasthan News
  • Kotputli

हाइवे किनारे ख़ड़े ट्रक में घुसा ट्रोला, केबिन में फंसा चालक

News Chakra April 15, 2024
IMG-20240415-WA0005

हाइवे किनारे खड़़े लगती है वाहनों की कतारें, कार्रवाई ना एनएचएआई करती ना प्रशासन

न्यूज चक्र, कोटपूतली। बीती रात कोटपूतली के दीवान होटल के सामने हाईवे पर एक ट्रोला हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गया। यह हाइसा इतना गंभीर था कि ट्रोले का चालक क्षतिग्रस्त केबिन में ही फंस गया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। घायल चालक का कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में इलाज जारी है.

हाइवे किनारे ख़ड़े ट्रक में घुसा ट्रोला, केबिन में फंसा चालक

गौरतलब है कि यहां दीवान होटल के सामने हाइवे किनारे ही सवारी टैम्पो, जीप व दिल्ली-गुड़गांवा रूट पर चलने वाली टैक्सी व निजी वाहन कतार लगाकर खड़े रहते हैं। इन्हीं की आड़ में ट्रक व ट्रक्टर चालक भी अपने वाहन हाइवे पर नाले के किनारे लगा देते हैं। लेकिन इस अस्थायी स्टैण्ड से कोटपूतली पुलिया का ढ़लान 300 मीटर की दूरी से भी कम है, जिसके चलते पुलिया से उतरकर आने वाले वाहन अपनी गति में होते हैं। ऐसे में यहां सड़क किनारे खड़े वाहन अक्सर तेज गति से आ रहे वाहन के सामने आ जाते हैं और वाहन चालक को अचानक ब्रेक लेने पड़ते हैं। जिससे पीछे चल रहा वाहन या यहां हाइवे पर किनारे खड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। बावजूद इसके ना तो एनएचएआई इस ओर ध्यान दे रहा है और ना ही स्थानीय प्रशासन।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार देर रात हुआ हादसा भी इसी कारण की एक बानगी है। लेकिन अगर प्रशासन ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो यहां कभी गंभीर हादसा भी हो सकता है। ज्ञात रहे कोटपूतली में बस स्टैण्ड ना होने के चलते दिल्ली – नारनौल जाने वाले यात्री भी दीवान होटल के सामने ही भीड़ के रूप में खड़े होते हैं। लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक अनदेखी हादसे का कारण बन रही है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: CSK Vs MI | CSK ने MI को 20 रन से हराया, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और पथिराना चमके; रोहित शर्मा का…
Next: कोटपूतली: देर रात सड़क पर घायल मिला युवक, डाॅक्टरों ने किया मृत घोषित

Related Stories

image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1063647851-17742852752159190004819138194870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ समेत प्रदेशभर में वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभक्ति कार्यक्रमों की शुरुआत

Rajesh Kumar Hadia March 23, 2026
image_editor_output_image1740921095-17742595357213663515570485095809.jpg
  • Top news

पावटा में निस्वार्थ सेवा का सम्मान: सुभाष चौक की सफाई में जुटे राजू वाल्मिकी का अभिनंदन

Rajesh Kumar Hadia March 23, 2026
image_editor_output_image-213165271-17742405562528125802083169886462.jpg
  • Top news

पावटा :- एससी/एसटी-ओबीसी युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बना यूजीसी कानून

Rajesh Kumar Hadia March 23, 2026
image_editor_output_image-1349453952-17741972470137305187898365410154.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Rajesh Kumar Hadia March 22, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.