कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नशा मुक्त व सुरक्षित डिजिटल पहल जागरूकता शिविर आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटपूतली-बहरोड़ की सचिव डिम्पल जंडैल के निर्देशन में ग्राम भैंसलाना एवं सुजातनगर स्थित विद्यालयों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग, अवैध तस्करी और साइबर क्राइम विषयक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों तथा ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से बचाव के उपायों के प्रति सचेत करना रहा।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नशा मुक्त व सुरक्षित डिजिटल पहल जागरूकता शिविर आयोजित

कार्यक्रम में पीएलवी संजय जोशी एवं बबीता जांगिड़ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नशा मुक्त व सुरक्षित डिजिटल पहल जागरूकता शिविर आयोजित

साइबर अपराध पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने सोशल मीडिया का सतर्क उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करने की सलाह दी। साथ ही नशे की लत के दुष्परिणाम, अवैध तस्करी से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा साइबर ठगी से बचाव के व्यावहारिक उपाय विस्तार से समझाए गए।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नशा मुक्त व सुरक्षित डिजिटल पहल जागरूकता शिविर आयोजित

शिविर के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाएं रखीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई, ताकि युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़ सके। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह आयोजन नशा मुक्त एवं सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

Author