विद्युत विभाग लगाएगा 17 मार्च को विशेष शिविर, मौके पर ही होगा समस्या का समाधान

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। उनके लम्बित और विवादित बिलों के समाधान हेतु विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य डीसी, पीडीसी और नियमित विद्युत कनेक्शनों से जुड़े बकाया बिलों का निस्तारण करना है।

विद्युत विभाग लगाएगा 17 मार्च को विशेष शिविर,

सहायक अभियंता कार्यालय कोटपूतली से विवेक सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17 मार्च 2025, सोमवार को सहायक अभियंता कार्यालय, कोटपूतली में यह विशेष शिविर आयोजित होगा, जहां उपभोक्ताओं को मौके पर ही उनके बिलों से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रदान किया जाएगा। साथ ही, विवादित राशि वाले बिलों को निपटाकर तुरंत जमा करने की सुविधा भी दी जाएगी।

इसके अलावा 18 मार्च 2025 को पनियाला ग्राम पंचायत में भी इसी प्रकार का शिविर आयोजित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी लाभ मिल सके। 

यह पहल उन उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जो लंबे समय से अपने विद्युत बिलों की समस्याओं से जूझ रहे थे। यह अवसर न केवल वित्तीय बोझ को हल्का करेगा बल्कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक देरी और परेशानियों से भी बचाएगा। 

सभी उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और अपनी समस्याओं का समाधान करवाकर लाभ उठाएं।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।