मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला कोटपूतली-बहरोड़ द्वारा जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने शिक्षकों के स्थानांतरण में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों पर गहरी नाराजगी जताते हुए ज्ञापन में बताया कि प्रदेश सरकार के गठन के बाद अन्य विभागों में दो बार स्थानांतरण किए गए हैं लेकिन शिक्षा विभाग में अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

संघ के जिला मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग प्रदेश का सबसे बड़ा विभाग है फिर भी इसे लगातार अनदेखा किया जा रहा है। इस नीति के कारण शिक्षा विभाग के शिक्षकों और अधिकारियों में सरकार के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है।
संघ ने मांग की कि शिक्षा विभाग में अधिकारियों से लेकर अन्य संवर्गों तक सभी के स्थानांतरण जल्द किए जाएं, ताकि शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय को रोका जा सके और उनके हितों की रक्षा हो सके।
इस मौके पर प्रदेश संरक्षक उमराव लाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करम सिंह, जिला सभा अध्यक्ष गजानन टीलावत, जिला अध्यक्ष विनोद पाल, जिला मंत्री अनिल कुमार, और कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव, ओमप्रकाश बुनकर, अनिल यादव, नाहर सिंह, नरेश कुमार, रमेश यादव, जसवंत सिंह, विजय कुमार उपस्थित रहे।
- पावटा के राजेश मंगल भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नियुक्त
- पावटा में ट्रक-पिकअप भिड़ंत के बाद पुलिया से नीचे गिरे
- पावटा अस्पताल की बेहतर सेवाओं पर लगी मुहर, पीएमओ डॉ. रवि बंसल जिला स्तर पर सम्मानित
- राजस्थान में स्कूलों की सच्चाई जनता से छिपाने के बजाय सुविधाएं बढ़ाए सरकार
- पावटा – प्रागपुरा क्षेत्र में आस्था के साथ मनाई नाग पंचमी, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़