कोटपूतली में फाइनेंस रिकवरी एजेंट पर फायरिंग, युवक गंभीर घायल

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में गुरुवार शाम फाइनेंस रिकवरी के लिए पहुंचे एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। गोली युवक के कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

कोटपूतली में फाइनेंस रिकवरी एजेंट पर फायरिंग, युवक गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार टापरी निवासी राजेश गुर्जर पुत्र महावीर गुर्जर एक निजी फाइनेंस कंपनी( एचडीएफसी) में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे वह अपने एक साथी के साथ गोपालपुरा गांव में बकाया लोन की राशि वसूलने गया था। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर अचानक फायरिंग कर दी। एक गोली राजेश के कंधे में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

कोटपूतली में फाइनेंस रिकवरी एजेंट पर फायरिंग, युवक गंभीर घायल

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर कोटपूतली डीएसपी राजेन्द्र बुरडक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। अचानक हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।