न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। बानसूर के हरसौरा रोड पर रामनगर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और रोटी बैंक की निःशुल्क एंबुलेंस व 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपजिला अस्पताल बानसूर पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चार लोगों को हायर सेंटर कोटपुतली रेफर कर दिया। इनमें शेरसिंह मेघवाल (30) पुत्र दाताराम और पंकज (30) पुत्र कैलाश, दोनों निवासी जनपुरबास, तथा प्रमोद सैनी (27) पुत्र रेवड़ा राम सैनी और लहरी राम पुत्र सुरज्ञानि, दोनों निवासी लादूवास शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।