पावटा उपजिला अस्पताल में निःशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर, 137 मरीजों की जांच — 14 ऑपरेशन हेतु चयनित

पावटा कस्बे के उपजिला अस्पताल में गुरुवार को पूर्व विधायक सुभाष शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला अंधता निवारण समिति के आर्थिक सहयोग से सहाय हॉस्पिटल जयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की जांच की।

पावटा उपजिला अस्पताल में निःशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर, 137 मरीजों की जांच — 14 ऑपरेशन हेतु चयनित
पावटा उपजिला अस्पताल में निःशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर, 137 मरीजों की जांच — 14 ऑपरेशन हेतु चयनित

जांच के दौरान कुल 137 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 14 मरीजों को नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित कर भर्ती किया गया। चयनित सभी मरीजों को जयपुर ले जाकर ऑपरेशन कराने के उपरांत पुनः पावटा उपजिला अस्पताल में वापस लाया जाएगा।

पावटा उपजिला अस्पताल में निःशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर, 137 मरीजों की जांच — 14 ऑपरेशन हेतु चयनित
पावटा उपजिला अस्पताल में निःशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर, 137 मरीजों की जांच — 14 ऑपरेशन हेतु चयनित

शिविर पूरी तरह निःशुल्क रखा गया, जिसमें मरीजों के लैंस प्रत्यारोपण के साथ जयपुर आने-जाने, भोजन, दवाइयां, चश्मे आदि की संपूर्ण व्यवस्था भी निःशुल्क की गई।

पावटा उपजिला अस्पताल में निःशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर, 137 मरीजों की जांच — 14 ऑपरेशन हेतु चयनित
पावटा उपजिला अस्पताल में निःशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर, 137 मरीजों की जांच — 14 ऑपरेशन हेतु चयनित

पूर्व विधायक सुभाष शर्मा ने शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत प्रदान करना बताया। इस अवसर पर हरिप्रसाद वर्मा, शिम्भू सिंह शेखावत, मुकेश कुमार सैनी, सुनील कुमार वाल्मीकि एवं सूर्यकांत सैनी मौजूद रहे और चयनित मरीजों को जयपुर के लिए रवाना किया।

Author