Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • दिनदहाड़े भरे बाजार से युवती का अपहरण
  • Rajasthan News
  • Top news
  • VIRAT NAGAR

दिनदहाड़े भरे बाजार से युवती का अपहरण

Laxminarayan Kumawat April 22, 2025

घर में घुसकर युवती का अपहरण, बोलेरो सवार लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

प्रागपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

न्यूज़ चक्र। पावटा। स्थानीय कस्बे में दिन दहाड़े एक पति के सामने उसकी गर्भवती पत्नी का अपहरण करने का मामला सामने आया है। घटनाक्रम पावटा के भूमिका प्लाजा की है, जहां बोलेरो सवार करीब आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर दोनों पति – पत्नी से मारपीट की और युवती को जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए।

दिनदहाड़े भरे बाजार से युवती का अपहरण

वारदात का विडीयों कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक और युवती ने कुछ समय पूर्व लव मैरिज की थी और पावटा के भूमिका प्लाजा में किराए एक मकान में रह रहे थे। युवती अलवर जिले के विजय मंदिर पुलिस थाना क्षेत्र के तौडियार गांव की निवासी बताई जा रही है।

युवक का आरोप है की लड़की के परिजन व रिस्तेदार बोलेरो में सवार होकर आये थे, जिन्होंने पहले उसके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल व पर्स छिनकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया और फिर युवती को जबरन उठा ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अपहरणकर्ताओं का पीछा भी किया। लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। पीड़ित जीतु (24) पुत्र मोहन लाल गुर्जर, जौहड़ा – पटेल नगर अलवर थाना कोतवाली हाल किरायेदार भूमिका प्लाजा पावटा ने इस संदर्भ में प्रागपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने युवती की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने अलवर के विजय मंदिर इलाके में भी दबिश दी, लेकिन अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं लगा है। प्रागपुरा थाना पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम विवाह से जुड़ा है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

About the Author

Avatar photo

Laxminarayan Kumawat

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सेवानिवृत्त फौजी ने ससुराल में मचाया कोहराम, गोली मारकर ताऊ ससुर को किया घायल
Next: दुकान में फ्रीज के कम्प्रेशर में हुआ ब्लास्ट, तेज धमाके से सड़क तक बिखरा सामान

Related Stories

image_editor_output_image1563865948-17779582817856005308145543338867.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में ‘कुर्सी विवाद’: एसडीएम की सीट पर विधायक

Rajesh Kumar Hadia May 5, 2026
image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image1563865948-17779582817856005308145543338867.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में ‘कुर्सी विवाद’: एसडीएम की सीट पर विधायक

Rajesh Kumar Hadia May 5, 2026
image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.