दुकान में फ्रीज के कम्प्रेशर में हुआ ब्लास्ट, तेज धमाके से सड़क तक बिखरा सामान

न्यूज़ चक्र, बहरोड़। कस्बे के पुराने बस स्टैण्ड स्थित पंच मार्केट में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक दुकान में रखे फ्रीज के कम्प्रेशर में अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों के व्यापारी दहशत में आ गए और अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। विस्फोट के कारण पास की दुकानों में रखा सामान नीचे गिर गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दुकान में फ्रीज के कम्प्रेशर में हुआ ब्लास्ट, तेज धमाके से सड़क तक बिखरा सामान

दुकानदार रामपाल ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से फ्रीज का काम कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार घटी है। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण कम्प्रेशर में गैस का प्रेशर बढ़ गया, जिससे कम्प्रेशर फट गया। रामपाल ने बताया कि ब्लास्ट के दौरान दुकान बंद थी और कोई वर्कर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई। हादसे में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

दुकान में फ्रीज के कम्प्रेशर में हुआ ब्लास्ट, तेज धमाके से सड़क तक बिखरा सामान

सीसीटीवी में कैद हुआ धमाका

धमाके की पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लास्ट के बाद दुकान के अंदर और बाहर रखा सामान इधर-उधर बिखर गया और मिट्टी का गुबार चारों ओर फैल गया। वीडियो देखने वाले लोग सहम गए और ईश्वर का धन्यवाद किया कि उस समय कोई व्यक्ति नजदीक नहीं था, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

दुकान में फ्रीज के कम्प्रेशर में हुआ ब्लास्ट, तेज धमाके से सड़क तक बिखरा सामान

घटना के बाद आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और रामपाल को सांत्वना दी। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस तरह के हादसों से बचाव के लिए दुकानों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएं।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।