Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Graeme Swann | ‘स्टोक्स से बेहतर नहीं थी रोहित की कप्तानी’, इंग्लैंड की करारी हार के बाद पूर्व स्पिन…
  • SPORTS

Graeme Swann | ‘स्टोक्स से बेहतर नहीं थी रोहित की कप्तानी’, इंग्लैंड की करारी हार के बाद पूर्व स्पिन…

News Chakra March 10, 2024
Graeme-Swann-‘स्टोक्स-से-बेहतर-नहीं-थी-रोहित-की.webp

I don't think Rohit was better as a captain, his bowlers did wonders said Graeme Swann

ग्रीम स्वान (PIC Credit: Social Media)

Loading

धर्मशाला: इंग्लैंड (England) के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान (Graeme Swann) का मानना है कि पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला (IND vs ENG Test Series) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) से बेहतर नहीं थी लेकिन उनके गेंदबाजों ने कमाल किया जिससे भारत 4-1 से जीत दर्ज करने में सफल रहा।

श्रृंखला शुरू होने से आखिर तक स्टोक्स की नेतृत्व शैली ने सभी का ध्यान खींचा लेकिन रोहित की अगुवाई वाली भारतीय टीम लगातार चार मैच जीत कर बड़े अंतर से श्रृंखला अपने नाम करने में सफल रही। स्वान ने पीटीआई टीवी से कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि एक कप्तान के रूप में वह बेहतर थे क्योंकि उनके गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। उनके पास अच्छी मारक क्षमता थी।” 

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा,‘‘मुझे गलत मत समझो, रोहित शर्मा अच्छा कप्तान है लेकिन मेरा मानना है कि अगर आप इस संदर्भ में कहते हैं कि स्टोक्स ने खराब कप्तानी की तो मुझे लगता है कि आप गलत कह रहे हैं।” स्वान ने कहा,‘‘रोहित शर्मा के गेंदबाजों ने वास्तव में कमाल की गेंदबाजी की। पहले मैच में वे नहीं चल पाए लेकिन अंतिम चार मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करके कप्तान का काम आसान किया।” 

इंग्लैंड की आक्रामक अंदाज में खेलने की शैली ‘बैजबॉल’ इस श्रृंखला में नहीं चल पाई, लेकिन स्वान का मानना है कि स्टोक्स की टीम उस तरह की क्रिकेट नहीं खेल पाई जिसने हाल में उसे सफलता दिलाई थी। उन्होंने कहा,‘‘मुझे लगता है कि इंग्लैंड कि इस श्रृंखला में कमजोरी यह रही कि वह साहसिक क्रिकेट नहीं खेल पाया। मेरा मानना है कि वह उस तरह की क्रिकेट नहीं खेल पाया जिसे मीडिया के आप लोग ‘बैजबॉल’ कहते हैं।”

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Nasser Hussain Slams Bazball | ‘छोड़ दें ‘बैजबॉल’ का जुनून…’, पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने लगाई इंग्लै…
Next: Fielding Award | इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद एक-दो नहीं बल्कि ‘इतने’ प्लेयर्स को मिला…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1660318823-1773061995702346319279591173862.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 पोकलेन मशीनें, 2 ट्रेलर व 2 डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 9, 2026
image_editor_output_image1501972761-17730574804877970958513010205017.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी को श्रद्धांजलि, प्रागपुरा से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

Rajesh Kumar Hadia March 9, 2026
image_editor_output_image716095735-17729928592105678399554541555502.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के टसकोला से भैरू बाबा मंदिर के लिए 5वीं विशाल पदयात्रा रवाना, भजन-कीर्तन के साथ गूंजे जयकारे

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image1948441137-17729863899471028394331313422199.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सड़क हादसा, युवती की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.