News Chakra

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। गोनेड़ा गांव स्थित ईलिट ग्लोबल स्कूल में शनिवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

ईलिट ग्लोबल स्कूल गोनेड़ा में हनुमान जयंती पर हुआ भव्य समारोह, छात्रों ने दिखाया उत्साह

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भगवान गणेश एवं हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। वरिष्ठ अध्यापक सत्यवान ने बताया कि छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। तत्पश्चात विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ईलिट ग्लोबल स्कूल गोनेड़ा में हनुमान जयंती पर हुआ भव्य समारोह, छात्रों ने दिखाया उत्साह

विद्यालय के छोटे बच्चों ने हनुमान भजनों और देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि राधा पटेल उपस्थित रहीं। उनके साथ शिक्षाविद उमेश बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह यादव, स्वामी आदित्यानंद, समाजसेवी रतन लाल शर्मा, शिक्षाविद् धूडाराम और जगराम प्रजापति सहित कई गणमान्य अतिथियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

विद्यालय परिवार की ओर से बाला मैडम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं उनके प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के सफल आयोजन पर विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ की सराहना की गई।

Categories:
Avatar photo
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।