Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Hockey Team | महिला हॉकी क्वालीफायर में टीम ने अच्छा खेला, हड़बड़ी में नहीं होगा कोई बड़ा फैसला
  • SPORTS

Hockey Team | महिला हॉकी क्वालीफायर में टीम ने अच्छा खेला, हड़बड़ी में नहीं होगा कोई बड़ा फैसला

News Chakra January 20, 2024
Hockey-Team-महिला-हॉकी-क्वालीफायर-में-टीम-ने-अच्छा.webp

Hockey India General Secretary Bholanath Singh, Hockey Team

भारतीय महिला हॉकी टीम

Loading

रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women hockey team) भले ही पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रही हो लेकिन हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह (Bholanath Singh) ने आमूलचूल बदलाव की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि अगले ओलंपिक चक्र की तैयारी करने की जरूरत है ।  

टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम यहां एफआईएच क्वालीफायर में जापान से तीसरे स्थान के मुकाबले में 0-1 से हार गई। शीर्ष तीन टीमों जर्मनी, अमेरिका और जापान ने यहां से पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया।   

भोलानाथ ने कहा,‘‘हम सभी निराश हैं लेकिन हमें सकारात्मक चीजों को देखना है। हमारी टीम ने अच्छा खेला लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। जीत हार खेल का हिस्सा है और हमें इसे स्वीकार करके आगे बढना होगा।”  

यह पूछने पर कि क्या इस नाकामी के बाद कोई बदलाव देखने को मिलेंगे, उन्होंने ना में जवाब दिया। उन्होंने कहा ,‘‘ अभी बहुत जल्दबाजी है। मैने कहा है कि टीम ने अच्छा खेला। हमें जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल जीतना चाहिये था, लेकिन कुछ गलतियों का हमें खामियाजा भुगतना पड़ा। हम हड़बड़ी में कोई फैसला नहीं लेंगे। हम प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।”

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा ,‘‘ टीम में तत्काल बदलाव की अपेक्षा नहीं करें। टीम अब अगले महीने भुवनेश्वर और राउरकेला में होने वाले एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों की तैयारी करेगी । हमें अगले ओलंपिक चक्र की तैयारी करनी है और हमारे पास पूरे चार साल हैं।”  

इस परिणाम के बाद मुख्य कोच यानेके शॉपमैन का भविष्य भी अनिश्चित है जिनका करार पेरिस ओलंपिक तक था।   

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने शुक्रवार को कहा था,‘‘ हम अभी कोच के बारे में नहीं सोच रहे हैं। अभी कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट होने है जैसे एफआईएच प्रो लीग। दुनिया की शीर्ष आठ टीमें इसमें खेलती है और अभी फोकस इस पर है।”  

उन्होंने कहा,‘ यह निराशाजनक है कि हम क्वालीफाई नहीं कर सके लेकिन कोच के काम से कोई शिकायत नहीं है।”

-एजेंसी इनपुट के साथ



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Dhoni Playing Tennis | महेंद्र सिंह धोनी आजकल टेनिस में आजमा रहे अपना हाथ, देखें तस्वीरें
Next: IND vs ENG Test Series | डोनाल्ड ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को बताया खास तरीका, कैसे काबू में रहें…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image858351596-17735034045191230939710365497589.jpg
  • Top news

पावटा में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टायर फटने से पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस, 58 घायल

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.