Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • प्रकृति के श्रृंगार बिना मानव जीवन संभव नहीं- महाराम
  • Kotputli
  • Rajasthan News

प्रकृति के श्रृंगार बिना मानव जीवन संभव नहीं- महाराम

News Chakra August 17, 2023
IMG-20230817-WA0010

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। गोनेडा ग्राम स्थित इलीट ग्लोबल स्कूल परिसर में एनआईआईटी विश्वविद्यालय नीमराणा तथा सर्वश्रेष्ठ भारत वैश्विक संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित “मेरा देश- मेरी माटी” अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मणगढ़ उपजिला कलेक्टर महाराम गुर्जर ने इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र सेनानियों के बलिदान तथा अन्नदाता किसान के बलिदान व समर्पण से प्राप्त स्वतंत्र भारत माता हम सबकी जननी है, इसके श्रृंगार के बिना मानव जीवन का स्वस्थ व संपन्न रहना संभव नहीं है।

प्रकृति के श्रृंगार बिना मानव जीवन संभव नहीं- महाराम

इस अवसर पर गुर्जर ने कहा कि भौतिकतावाद की चकाचौंध में हम सब प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्य को भूलते जा रहे हैं। जिसके कारण मानव के समक्ष अनेक पर्यावरणीय चुनौतियां खड़ी हो रही हैं।

विराट नगर पुलिस ने की लूटी गई बोलेरो बरामद, तीन आरोपी भी गिरफ्तार

कार्यक्रम को एनआईआईटी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी शाखा के स्कॉलर्स यश रचित व संजय कोहली ने संबोधित करते हुए युवा पीढ़ी को विश्व सुरक्षा का वाहक बताते हुए कहा, हम मिलकर यह प्रण कर सकते हैं कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ पर्यावरण दे कर जाएं। 75 वर्षों से ऊपर आजाद हुए भारत के प्रत्येक नागरिक में अब पूर्ण स्वतंत्रता तथा पूर्ण स्वराज्य का भाव जागृत हो यह इस अभियान का मूल ध्येय है।

प्रकृति के श्रृंगार बिना मानव जीवन संभव नहीं- महाराम

कार्यक्रम में सामूहिक रूप से मेरा देश मेरी माटी अभियान के अंतर्गत पंचप्रण की प्रतिज्ञा दोहराई गई। इस अवसर पर संस्था निदेशक राजेंद्र प्रसाद हिंदू ने विद्यालय को भारत सरकार द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाए जाने पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि हमारा संस्थान इस अभियान को घर- घर में पहुंचाने का संकल्प दोहराएगा।

कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण कर अभियान का संकल्प पूरा किया गया तथा साथ ही फलदार पौधों का वितरण कर जन अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर हरफूल जींदड, प्रकाश चंद्र, हरिराम थानेदार, धोलाराम गोलिया, मनोज शर्मा व विद्यार्थियों सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • कोटपूतली-बहरोड़ में उपनिदेशक अभियोजन कार्यालय का शुभारंभ
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले का निशांत फर्जी IAS बनकर गांव में बटोरी वाहवाही
  • पावटा उपखंड क्षेत्र में ऑपरेशन एंटी-वेनम में प्रागपुरा पुलिस की कार्रवाई, 168 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एनएच-48 स्थित होटल से श्रमिक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में  ऑपरेशन एंटी वेनम में भाबरू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9360 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: विराट नगर पुलिस की कार्रवाई : लूटी गई बोलेरो बरामद, तीन आरोपी भी दबोचे
Next: मंत्री शकुंतला रावत ने किया बीडीएम जिला अस्पताल का निरीक्षण, सुनी आमजन की समस्याएं

Related Stories

image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1645354307-17739204157213639728422125800427.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में उपनिदेशक अभियोजन कार्यालय का शुभारंभ

Rajesh Kumar Hadia March 19, 2026
image_editor_output_image770262006-17738512727772187570881908124917.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले का निशांत फर्जी IAS बनकर गांव में बटोरी वाहवाही

Rajesh Kumar Hadia March 18, 2026
image_editor_output_image-1960068829-17738507078952693895841275892915.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र में ऑपरेशन एंटी-वेनम में प्रागपुरा पुलिस की कार्रवाई, 168 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 18, 2026
image_editor_output_image-1726472880-17738504307623944703532865773637.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एनएच-48 स्थित होटल से श्रमिक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Rajesh Kumar Hadia March 18, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.