Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Ian Chappell on Stokes | ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर चैपल ने गिनवाई स्टोक्स की खामियां, कहा…
  • SPORTS

Ian Chappell on Stokes | ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर चैपल ने गिनवाई स्टोक्स की खामियां, कहा…

News Chakra March 11, 2024

Ian Chappell said Stokes gave India a chance to dominate

इयान चैपल और बेन स्टोक्स (PIC Credit: Social Media)

Loading

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इयान चैपल (Ian Chappell) ने भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला (IND vs ENG 5th Test) के दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा कि उनके कुछ फैसलों के कारण उनकी टीम श्रृंखला में 1-4 से पिछड़ गयी।  

उन्होंने कहा कि रांची में चौथे टेस्ट की तीसरे दिन के आखिरी सत्र के दौरान विकेट लेने के लिए तेज गेंदबाज जिमी एंडरसन को गेंद थमानी चाहिए थी लेकिन स्टोक्स ने कामचलाऊ स्पिनर जो रूट को गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिससे टीम को नुकसान हुआ।  

चैपल ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ पर अपने कॉलम में लिखा, ‘‘चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन खेल के आखिरी घंटे में जब भारत ने बल्लेबाजी शुरू की तब स्टोक्स को अपने दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का इस्तेमाल कर कम से कम एक विकेट लेने की कोशिश करनी चाहिए थी। उन्होंने अविश्वसनीय रूप से गेंद कामचलाऊ स्पिनर जो रूट को दे दी। उन्होंने जिमी एंडरसन की अनुभवी और बल्लेबाजों को परेशान करने वाली गेंदबाजी को नजरअंदाज किया। भारत ने इसका फायदा उठाया और केवल आठ ओवरों में 40 रन बनाये।”  

यह भी पढ़ें

भारत ने इस टेस्ट मैच को पांच विकेट से जीतकर श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली थी। चैपल ने लिखा, ‘‘ स्टोक्स ने रांची में कुछ और गलतियां की। उन्होंने मैच के आखिरी दिन क्षेत्ररक्षण के खराब सजावट से भारतीय बल्लेबाजों को एक-एक रन आसानी से चुराने का मौका दिया। जब स्टोक्स को अपनी कप्तानी में आक्रमक रवैया अपनाने की जरूरत थी तब उन्होंने लचर रवैया दिखाया।” चैपल ने कहा कि धर्मशाला में कुलदीप यादव की कलाई से की गयी स्पिन को इंग्लैंड के बल्लेबाज पढ़ने में विफल रहे और रही सही कसर अश्विन ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट करके पूरी कर दी।   

उन्होने कहा, ‘‘अंतिम टेस्ट (धर्मशाला) में, इंग्लैंड ने एक बार फिर से स्पिन के सामने घुटने टेक दिए। इस बार कलाई के प्रतिभाशाली कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के कमजोर बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया, जबकि आर अश्विन ने निचले ऑफ स्पिन से निचले क्रम को धराशाई किया।” चैपल ने कहा, ‘‘भारतीय टीम इस श्रृंखला में मैच दर मैच मजबूत होती चली गयी जबकि इंग्लैंड की टीम स्पिन के खिलाफ लगातार विफल होती रही।”

(एजेंसी) 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Brendon McCullum | भारत से मिली करारी हार इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम को स्वीकार, बोले- ‘बैजबॉल’ …
Next: Ranji Trophy 2023-24 Final | मुंबई के कप्तान रहाणे का जबरदस्त कमबैक, विदर्भ के खिलाफ जड़ा अर्धशतक

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-73253859-17754692672028419454736623870524.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में भाजपा स्थापना दिवस धूमधाम से मना

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.