Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • ICC Under 19 World Cup 2024 | सेमीफाइनल से एक कदम दूर टीम India, आखिरी सुपर 6 में नेपाल से होगा सामन…
  • SPORTS

ICC Under 19 World Cup 2024 | सेमीफाइनल से एक कदम दूर टीम India, आखिरी सुपर 6 में नेपाल से होगा सामन…

News Chakra February 1, 2024
ICC-Under-19-World-Cup-2024-सेमीफाइनल-से-एक.webp

Ind vs Nep Under 19 World Cup

भारत बनाम नेपाल (डिजाइन फोटो)

Loading

ब्लोमफोंटेन: शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम (Indian Team) शुक्रवार को यहां आईसीसी अंडर 19 विश्व कप (ICC Under 19 World Cup) के ग्रुप वन के आखिरी सुपर सिक्स मैच में उतरेगी तो नेपाल (Nepal) को हराकर सेमीफाइनल में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरने का लक्ष्य होगा। सुपर सिक्स से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। पाकिस्तान (प्लस 1 . 06) और भारत (प्लस 3 . 32) दोनों के छह अंक हैं लेकिन नेट रनरेट बेहतर होने से भारत शीर्ष पर है। 

उदय सहारन की कप्तानी वाली भारतीय टीम अभी तक हारी नहीं है और नेपाल जैसी कमजोर टीम से किसी उलटफेर की उम्मीद भी नहीं है। भारत ने ग्रुप वन में सारे मैच जीते हैं जबकि नेपाल ने एक भी मैच नहीं जीता। मुंबई के बल्लेबाज सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान ने 81 से ऊपर की औसत से दो शतक समेत 325 रन बनाये हैं। मुशीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 30 जनवरी को 126 गेंद में 131 रन बनाये जिसकी मदद से भारत ने 214 रन से जीत दर्ज की।

बायें हाथ के स्पिनर स्वामी कुमार पांडे ने अभी तक 12 विकेट ले लिये हैं । इन दोनों के अलावा कप्तान सहारन, विकेटकीपर बल्लेबाज अरावल्ली अवनीश , आक्रामक हरफनमौला अर्शिन कुलकर्णी ने भी समय समय पर उम्दा प्रदर्शन किया है ।  

यह भी पढ़ें

सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह लगातार अच्छा नहीं खेल सके हैं लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक से उनका आत्मविश्वास बढा होगा । बायें हाथ के तेज गेंदबाज नमन तिवारी ने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है। नेपाल ने प्रारंभिक चरण में अफगानिस्तान को हराया था जिसमें कप्तान देव खानाल ने 58 रन बनाये जबकि मध्यम तेज गेंदबाज आकाश चंद ने पांच विकेट लिये थे । 

टीमें – 

भारत: अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), अरवेल्ली अवनीश राव, सौम्य कुमार पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी और नमन तिवारी 

नेपाल: देव खानाल (कप्तान), अर्जुन कुमल, आकाश त्रिपाठी, दीपक प्रसाद डुमरे, दुर्गेश गुप्ता, गुलशन कुमार झा, दीपेश प्रसाद कांडेल, बिशाल बिक्रम केसी, सुभाष भंडारी, दीपक बोहारा, उत्तम रंगु थापा, बिपिन रावल, तिलक राज भंडारी, आकाश चंद । 

मैच का समय : दोपहर 1 . 30 से। 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG 2nd Test | गिल और अय्यर की प्लेइंग XI से होगी छुट्टी? दूसरे टेस्ट से पहले जानें क्या बोले…
Next: IND vs ENG 2nd Test | भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एंडरसन की वापसी, ‘ये’ मिस्ट्री स्पिनर भी दिखेगा …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image636582703-17755009651337555357376027294216.jpg
  • Top news

पावटा में पारदर्शिता : कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई आरपीएससी एसआई परीक्षा

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-804094727-1775499412568737860743703234711.jpg
  • Top news

पावटा में सड़क पर मिले दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-1143684729-17754952563027325031715942896196.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.