Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs ENG 1st Test | अश्विन को पसंद है ‘Captain’ का शिकार! बाएं हथे बेन स्टोक्स को 12वीं बार दिखाया…
  • SPORTS

IND vs ENG 1st Test | अश्विन को पसंद है ‘Captain’ का शिकार! बाएं हथे बेन स्टोक्स को 12वीं बार दिखाया…

News Chakra January 27, 2024
IND-vs-ENG-1st-Test-अश्विन-को-पसंद-है.webp

ben stokes dismissed 12 times by ravi ashwin IND vs ENG 1st Test

आर. अश्विन और बेन स्टोक्स (PIC Credit: Social Media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट (IND vs ENG 1st Test) मैच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के तीसरे दिन इंग्लैंड (England Cricket Team) ने अपनी पकड़ बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है। इस मैच की दूसरी पारी में ओली पोप (Ollie Pope) ने शतक जड़कर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में लेकर खड़ा कर दिया है। हालांकि दूसरी पारी में कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और एक बार फिर वह रवि अश्विन (R. Ashwin) का शिकार बन गए। 

दरअसल, टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अक्सर आर। अश्विन का शिकार बन जाते हैं। टेस्ट फॉर्मेट में रवि अश्विन ने रिकॉर्ड 12वीं बार बेन स्टोक्स को आउट किया है। इस तरह बेन स्टोक्स टेस्ट मैचों में रवि अश्विन की गेंदों पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

📽️ R Ashwin to Ben Stokes

What a delivery 🙌#TeamIndia | #INDvENG | @ashwinravi99 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/sxBGnhmhl0

— BCCI (@BCCI) January 27, 2024

इसके अलावा इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर मौजूद हैं। रवि अश्विन ने टेस्ट मैचों में डेविड वॉर्नर को 11 बार पवेलियन वापस भेजा है। जबकि इस भारतीय दिग्गज ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कूक को 9 बार आउट किया है। न्यूजीलैंड के टॉम लाथम और वेस्टइंडीज के क्रेग ब्रेथवेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को 8-8 बार आउट किया है। 

टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट में रवि अश्विन का बेहद शानदार रिकॉर्ड है। इस खिलाड़ी ने 96 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें रवि अश्विन के नाम 495 विकेट दर्ज हैं। रवि अश्विन टेस्ट फॉर्मेट में 500 विकेट के आंकडें से महज 5 विकेट दूर हैं। इस फॉर्मेट में रवि अश्विन ने 34 बार पारी में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। जबकि 8 बार मैच में 10 विकेट अपने नाम किए हैं। साथ ही बतौर बल्लेबाज रवि अश्विन ने टेस्ट मैचों में 26।62 की एवरेज से 3194 रन बनाए हैं। 

यह भी पढ़ें

हैदराबाद टेस्ट मैच में पहली पारी के दौरान इंग्लैंड ने 246 रन बनाए थे। उस समय बेन स्टोक्स के बल्ले से अर्धशतक निकला था। हालांकि दूसरी पारी में वह सस्ते में आउट होकर चलते बने। भारत ने पहली पारी में 436 रन बनाए थे और 190 रन ली बढ़त दी थी। वहीं इंग्लैंड ने तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान के साथ इंग्लैंड टीम ने 316 रन बना लिया है। टीम ने 126 रन की बढ़त हासिल कर ली है। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Hussain Praises Anderson | ‘वह एक असाधारण गेंदबाज… ‘, नासिर हुसैन ने जेम्स एंडरसन की जमकर की तारीफ
Next: National Wrestling Championship | सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती में लगभग 700 पहलवान लेंगे भाग, 29 जनवरी से…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image636582703-17755009651337555357376027294216.jpg
  • Top news

पावटा में पारदर्शिता : कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई आरपीएससी एसआई परीक्षा

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-804094727-1775499412568737860743703234711.jpg
  • Top news

पावटा में सड़क पर मिले दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-1143684729-17754952563027325031715942896196.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.